शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) ने किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) ने 27 जून को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

कंपनी ने इस तिथि को 10 रुपये प्रति वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर को 5 रुपये वाले 2 शेयरों में उप-विभाजित करने के लिए तय किया है।
उधर बीएसई में कंटेनर कॉर्पोरेशन के शेयर ने 1,303.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,305.05 रुपये पर शुरुआत की। दोपहर साढ़े 12 बजे तक एक दायरे में कारोबार करने के बाद इसमें तेज गिरावट आयी और यह 1,255.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 40.85 रुपये या 3.13% की कमजोरी के साथ 1,263.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन