शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर ने 52 हफतों का शिखर छुआ।

बीएसई में बैंक का शेयर 2,165.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,170.00 रुपये पर खुला। इसमें आज शुरू से ही मजबूती बनी रही। सत्र के दौरान करीब साढ़े 11 बजे यह 2,189.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 3.20 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 14.70 रुपये या 0.68% की मजबूती के साथ 2,179.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
गौरतलब है कि 17 जुलाई को एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें वरीयता आवंटन के जरिये एचडीएफसी (HDFC) को आवंटित किये जाने वाले शेयरों के लिए इश्यू मूल्य पर विचार मजूरी दी जायेगी। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी