शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : लार्सन ऐंड टुब्रो, अंबुजा सीमेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील और एशियन पेंट्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें लार्सन ऐंड टुब्रो, अंबुजा सीमेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - लार्सन ऐंड टुब्रो, अंबुजा सीमेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीएचईएल, भारती इन्फ्राटेल, केनरा बैंक, क्रॉम्प्टन ग्रीव्स, गृह फाइनेंस, पीवीआर, जुबिलेंट फूडवर्क्स, एचसीएल इन्फोसिस्टम्स, टाटा इलेक्सी, भारत बिजली, श्रीराम सिटी यूनियन और एवरेस्ट इंडस्ट्रीज
एशियन पेंट्स - एशियन पेंट्स के अप्रैल-जून मुनाफे में 30% और आमदनी में 13.1% की बढ़त दर्ज की गयी।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल - कंपनी का तिमाही मुनाफा 30.5% घट कर 282 करोड़ रुपये रह गया।
आईसीआईसीआई बैंक - संदीप बत्रा बैंक के अध्यक्ष-कॉर्पोरेट केंद्र नियुक्त।
हेक्सावेयर - हेक्सावेयर का तिमाही मुनाफा साल दर साल आधार पर 14% की बढ़त के साथ 154 करोड़ रुपये रहा।
सैटिन क्रेडिटकेयर - आज कंपनी का बोर्ड 97 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स - केंद्र सरकार कंपनी में 5% हिस्सेदारी बेचेगी।
आंध्र बैंक - सरकार ने बैंक में 2,019 करोड़ रुपये की पूँजी लगायी।
टीमलीज - बोर्ड ने कैसियस टेक में अतिरिक्त 21% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!