शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीन गुने से अधिक रहा टाटा स्टील (Tata Steel) का मुनाफा

वर्ष दर वर्ष आधार पर टाटा स्टील (Tata Steel) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 206% की बढ़ोतरी हुई है।

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,018 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी ने 3,116 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। कंपनी के मुनाफे में बेहतर बिक्री और स्टील की उच्च कीमतों से वृद्धि हुई है। इस बीच साल दर साल आधार पर ही टाटा स्टील की शुद्ध आमदनी 32,464 करोड़ रुपये से 34.1% की वृद्धि के साथ 43,544 करोड़ रुपये हो गयी।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टाटा स्टील के हर मामले में अनुमान से बेहतर बताया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार शानदार बिक्री मूल्य और भारतीय परिचालन में कम लागत संरचना से कंपनी के नतीजों को सहारा मिला।
साल दर साल आधार पर ही टाटा स्टील का घरेलू उत्पादन 1.8% की बढ़त के साथ 32.6 लाख टन, यूरोप में 6.5% घट कर 24.3 लाख टन और दक्षिण-पूर्व एशिया में 11.5% की गिरावट के साथ 5.4 लाख टन रहा। जबकि कंपनी की घरेलू आमदनी 24.1% बढ़ कर 17,902 करोड़ रुपये, यूरोपीय आमदनी 6.2% अधिक 15,929 करोड़ रुपये और दक्षिण-पूर्व एशियाई आमदनी 22.2% अधिक 2,963 करोड़ रुपये हो गयी।
टाटा स्टील का एबिटा 93% की बढ़ोतरी के साथ 9,000 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 630 आधार अंक बढ़ कर 20.7% रहा।
बेहतर नतीजों से टाटा स्टील के शेयर में भी मजबूती आयी है। 589.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज टाटा स्टील का शेयर 606.00 रुपये पर खुला। पौने 11 बजे के करीब यह 16.65 रुपये या 2.83% की बढ़ोतरी के साथ 605.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2018)

Comments  

Neeraj
# Neeraj 2018-11-14 23:32
If everything is good than why the share price down

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!