शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

10% से ज्यादा लुढ़का वोडाफोन आइडिया (Vodafone Cellular) का शेयर

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Cellular) के शेयर भाव में आज 10% से अधिक की जबरदस्त गिरावट दिख रही है।

दरअसल कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4,609 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। हालाँकि आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन के विलय होने के कारण कंपनी के नतीजे न सालाना आधार पर और न ही तिमाही आधार पर तुलनात्मक हैं। मगर नियमानुरूप विलय हुई इकाई की आमदनी तिमाही दर तिमाही आधार पर 7.1% घट कर 12,024 करोड़ रुपये, एबिटा 28.7% गिर कर 978 करोड़ रुपये और मिश्रित एआरपीयू (प्रति उपभोक्ता औसत आमदनी) 92 रुपये से घट कर 88 रुपये रह गयी है।
उधर बीएसई में वोडाफोन आइडिया के शेयर ने 41.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह कमजोरी के साथ 39.10 रुपये पर शुरुआत की। लाल निशान में खुलने के बाद शेयर में और कमजोरी देखी गयी और हरे निशान में नहीं आ पाया। पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.40 रुपये या 10.74% की गिरावट के साथ 37.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन