शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) को करना होगा मुम्बई पोर्ट ट्रस्ट को 242 करोड़ रुपये का भुगतान

प्रमुख बंदरगाह शुल्क प्राधिकरण (टीएएमपी) ने सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) को मुम्बई पोर्ट ट्रस्ट को 242 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है।

कंपनी को यह शुल्क ढुलाई मुआवजे के रूप में दो पाइपलाइनों के माध्यम से कच्चे तेल के परिवहन के लिए देना होगा, जिन्हें ओएनजीसी ने सरकारी बंदरगाह की सीमा के अंदर बिछाया था। इस खबर के संबंध में बीएसई ने ओएनजीसी से सफाई माँगी थी, जिसके जवाब में कंपनी ने कहा है कि यह इस दावे की स्वीकार्यता पर गौर कर रही है।
टीएएमपी ने 3 अक्टूबर को यह आदेश दिया था। आदेशानुसार ओएनजीसी को 2013-14 से लेकर अब तक ढुलाई मुआवजे के रूप में मुम्बई पोर्ट ट्रस्ट को 173.69 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। ब्याज सहित यह राशि 241.69 करोड़ रुपये है।
उधर गुरुवार को बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 0.45 रुपये या 0.30% की वृद्धि के साथ 152.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 212.90 रुपये और निचला स्तर 144.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!