शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स (Premier Explosives) के शेयर में 13% की जबरदस्त उछाल

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स (Premier Explosives) के शेयर भाव में आज करीब 13% की जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को एक इजराइली कंपनी से रॉकेट मोटर्स के डिजाइन, विकास और निर्माण के लिए 41,000 डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) का ठेका मिला है। प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को यह ठेका 6 महीनों में पूरा करना है। इस खबर का कंपनी के शेयर पर शानदार असर पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स का शेयर गुरुवार के 236.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की वृद्धि के साथ 250.95 रुपये पर खुल कर मजबूत स्थिति में बना हुआ है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 30.90 रुपये या 13.05% की बढ़त के साथ 267.70 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 536.25 रुपये और निचला स्तर 160.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!