शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की फरवरी बिक्री में मामूली गिरावट

साल दर साल आधार पर प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की फरवरी बिक्री में 1.96% की गिरावट दर्ज की गयी।

हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी 2018 में 6,29,597 इकाइयों की तुलना में 2019 के समान महीने में 6,17,215 इकाइयाँ बेचीं।
हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक मौजूदा तिमाही के पहले दो महीनों में महीना दर महीना आधार पर माँग में वृद्धि हुई है, मगर यह उम्मीद से कम ही रही। हीरो मोटोकॉर्प ने किसानों को प्रत्यक्ष लाभ जैसी सरकारी योजनाओं और खुदरा बिक्री को बढ़ावा देने के लिए निर्माताओं द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों के जरिये बाजार में तरलता बढ़ने से माँग में सुधार होने की उम्मीद जतायी है।
साथ ही इसने दोपहिया वाहनों पर मौजूदा 28% जीएसटी दर (GST Rate) को 18% तक घटाने पर भी माँग में बढ़ोतरी संभावना जतायी है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 38.70 रुपये या 1.47% की बढ़ोतरी के साथ 2,673.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,862.00 रुपये और निचला स्तर 2,561.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख