शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइटन (Titan) के शेयर ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम शिखर

उपभोक्ता वस्तु कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर ने आज अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर छू लिया है।

टाइटन ने अपनी सहायक कंपनी कैरेटलेन (CaratLane) में हिस्सेदारी 66.39% से 69.47% तक बढ़ा ली है। इसके लिए टाइटन ने कैरेटलेन के 30,48,780 इक्विटी शेयरों को 99.99 करोड़ रुपये में खरीदा है।
टाइटन, जो देश भर में अपने तनिष्क स्टोर के माध्यम से भी आभूषण बेचती है, ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति का विस्तार करने के लिए सबसे पहले 2016 में कैरेटलेन में हासिल खरीदी थी। वर्तमान में कैरेटलेन ऑनलाइन आभूषण बेचने के अलावा पूरे भारत में 50 से अधिक खुदरा स्टोरों का संचालन करती है।
उधर बीएसई में टाइटन का शेयर 1,137.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 1,143.60 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1146.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका आज तक का सर्वाधिक भाव है।
10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 4.50 रुपये या 0.40% की वृद्धि के साथ 1,142.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,01,385.18 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 731.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख