शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शेयर में 2% से ज्यादा मजबूती

भारत में डोमिनोज (Domino's) पिज्जा की मास्टर फ्रेंचाइजी कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

साथ ही कंपनी के शेयर ने पिछले एक महीने का शिखर भी छू लिया है।
जुबिलेंट फूडवर्क्स ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि इसकी गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक रमणी निरुला (Ramni Nirula) ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे निरुला ने पूर्व व्यवसाय और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं को कारण बताया है।
रमणी निरुला को 2009 में जुबिलेंट फूडवर्क्स में निदेशक नियुक्त किया गया था। वे कई कंपनियों में भी बतौर एचईजी, मैकलॉयड रसेल और पीआई इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
उधर बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 1,442.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 1,445.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,487.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का सर्वाधिक भाव है।
सवा 10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 31.30 रुपये या 2.17% की वृद्धि के साथ 1,474.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,454.88 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,575.00 रुपये और निचला स्तर 982.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख