शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की कार्यकारी समिति की बैठक

24 अप्रैल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में चालू वित्त वर्ष में अमेरिकी डॉलर या किसी अन्य परिवर्तनीय मुद्रा में 2.5 अरब डॉलर जुटाने की स्थिति की जाँच और निर्णय लिया जायेगा।
बैंक यह रकम सार्वजनिक प्रस्ताव और / या निजी प्लेसमेंट के जरिये अनसिक्योर्ड नोट्स जारी करके जुटायेगा। बैंक की ओर से यह नोट्स एक या एक से अधिक किस्तों में जारी किये जायेंगे।
उधर बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 310.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 309.05 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 2.85 रुपये या 0.92% की कमजोरी के साथ 308.05 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,74,967.28 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!