शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेदांत (Vedanta) को ओडिशा में मिली कोयला खदान

प्रमुख खनन कंपनी वेदांत (Vedanta) के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

वेदांत को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मौजूद जमखानी कोयला ब्लॉक के लिए बोली लगायी थी, जिसमें कंपनी को सफलता मिल गयी है। इस खदान के लिए सरकार द्वारा आयोजित कैप्टिव कोल ब्लॉक नीलामी की 10वीं किश्त में कंपनी को कामयाबी मिल गयी है।
यह कोयला ब्लॉक वेदांत के झारसुगुड़ा एल्यूमीनियम स्मेल्टर के काफी नजदीक है। जमखानी कोयला ब्लॉक कंपनी के झारसुगुड़ा संयंत्र के लिए स्थान, वार्षिक क्षमता, भंडार और उत्पादन के लिए तत्परता के लिहाज से सबसे आकर्षक कोयला ब्लॉकों में से एक है। इस खदान की वार्षिक स्वीकृत क्षमता 26 लाख टन है, जबकि इसकी इसमें 11.4 करोड़ टन का एक्सट्रैक्टेबल रिजर्व भी है। छत्तीसगढ़ के चोटिया कोयला ब्लॉक के बाद यह कंपनी का दूसरा कोयला ब्लॉक है, जिसकी वार्षिक क्षमता 10 टन है।
मगर इस सकारात्मक खबर का असर वेदांत के शेयर पर नहीं दिख रहा है। बीएसई में वेदांत का शेयर 148.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 152.80 रुपये पर खुल कर 145.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब साढ़े 10 बजे वेदांत का शेयर 1.80 रुपये या 1.21% की कमजोरी के साथ 146.45 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 54,419.76 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 214.25 रुपये और निचला स्तर 125.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!