शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुथुट फाइनेंस के साथ करार

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मुथुट फाइनेंस के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने ग्राहकों को गोल्ड लोन ऑफर करने के लिए करार किया है।

 

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मुथुट फाइनेंस के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने ग्राहकों को गोल्ड लोन ऑफर करने के लिए करार किया है। ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए गोल्ड लोन ऑफर किया जाएगा।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मुताबिक गोल्ड लोन पर किसी तरह का प्रोसेसिंग फी नहीं लिया जाएगा। मुथुट फाइनेंस गिरवी रखे जान वाले गोल्ड का करीब 75 फीसदी तक लोन देगी।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर गणेश अनंतनारायण ने कहा कि, गोल्ड लोन एक सुरक्षित लोन है। इसका इस्तेमाल कई तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है। ग्राहक व्यक्तिगत से लेकर प्रोफेशनल्स जरुरतों के लिए गोल्ड लोन का सहारा लेते हैं। मुथुट फाइनेंस के साथ करार को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। कंपनी एयरटेल थैंक्स एप के जरिए आसानी से गोल्ड लोन ऑफर करेगी। एयरटेल पमेंट्स बैंक के लिए 5 लाख बैंकिंग प्वाइंट्स पर भी गोल्ड लोन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस करार के जरिए वैसे ग्राहक जो गोल्ड एसेट के बदले सुरक्षित और उचित लोन चाहते हैं, बेहतर विकल्प साबित होगा। मुथुट फाइनेंस के संयुक्त प्रबंध निदेशक एलेक्जेंडर जॉर्ज मुथुट ने कहा कि ग्राहकों को अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग रकम के लोन मुहैया कराने को लेकर हम खुश हैं

(शेयर मंथन 06 जून 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!