शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के लिए कल्पतरु पावर को 1842 करोड़ रुपये का ऑर्डर

कल्पतरु पावर (Kalp ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी को 1842 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर उसके सब्सिडियरी के साथ मिला है।

 कंपनी को यह ऑर्डर मेट्रो रेल के विद्युतीकरण, कंपोजिट रेलवे प्रोजेक्ट और बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज के लिए मिला है। इसके अलावा कंपनी के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को भी भारत में ऑर्डर मिला है। कंपनी को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के लिए विदेशों में भी ऑर्डर मिला है। कंपनी के मुताबिक इस नए ऑर्डर से मेट्रो रेल विद्युतीकरण जैसे तेजी से बढ़ रहे इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में भी एंट्री हो जाएगी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष मुनोत ने कहा कि कंपनी लगातार ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को मजबूत और कंसोलिडेट करने का काम जारी रखेगी। इसके अलावा बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज कारोबार को भी नए कंपनियों के अधिग्रहण के जरिए विस्तार करेगी। कंपनी को मिले इस नए ऑर्डर से मौजूदा साल का ऑर्डर इनफ्लो 8000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड वैश्विक स्तर पर ईपीसी कारोबार का काम करती है। इसका मतलब कंपनी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन का काम करती है। कंपनी पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कारोबार करती है। कंपनी का शेयर एनएसई (NSE) पर 0.081% गिरकर और बीएसई (BSE) पर 0.027% गिर कर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 29 जुलाई, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!