शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

5G स्पेक्ट्रम के लिए भारती एयरटेल ने किया अग्रिम भुगतान

एयरटेल ने टेलीकॉम विभाग को 8,312.4 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया है। कंपनी ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए 4 साल की किश्त का अग्रिम भुगतान किया है।

 कंपनी ने स्पेक्ट्रम के बकाए का अग्रिम भुगतान किया है। एयरटेल का मानना है कि स्पेक्ट्रम बकाए और एजीआर (AGR) संबंधित बकाए के इस अग्रिम भुगतान कंपनी के पास भविष्य में कैश का फ्लो बढे़गा। कैश फ्लो बढ़ने से कंपनी अपने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर पाएगी। कंपनी संसाधनों को बेहतर तरीके से 5G के रोलआउट पर फोकस करेगी। भारती एयरटेल ने हाल ही में 5G स्पेक्ट्रम के लिए 43,039.63 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई थी। 4 साल के इस अग्रिम भुगतान से कंपनी कैश फ्लो का बेहतर इस्तेमाल 5G सर्विस को बाजार में उतारने पर कर सकेगी। एयरटेल के पास राइट्स इश्यू के जरिए जुटाई गई 15,740.5 करोड़ रुपये की रकम भी है। भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी निदेशक गोपाल विट्ठल ने कहा कि देश को 5G के विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए सभी संसाधन हैं। इसमें स्पेक्ट्रम का पर्याप्त बैंक, सबसे बेहतर तकनीक और फ्री कैश फ्लो शामिल है। कंपनी के पास 3,848.88 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ बाकी की रकम का भुगतान 19 सालाना किश्तों के जरि करने का विकल्प था। हाल ही में स्पेक्ट्रम के लिए मंगाई गई बोलियों में अब तक के सबसे ज्यादा 1.5 लाख करोड़ की बोली आई थी। इसमें कुल स्पेक्ट्रम में से करीब आधा मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने खरीदी। इसके लिए कंपनी ने 87,946.93 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। पिछले एक साल में एयरटेल ने 24,333.7 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम लायबिलिटिज का भुगतान समय से पहले किया है।

(शेयर मंथन 17 अगस्त, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!