शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स की वेयरहाउस कारोबार विस्तार की योजना

 महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कंपनी मौजूदा तिमाही में तीन वेयरहाउस लगाएगी।

 महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कंपनी मौजूदा तिमाही में तीन वेयरहाउस लगाएगी। इसमें से कंपनी दो वेयहाउस भिवंडी और नासिक में लगाएगी। वहीं अंतिम वेयरहाउस सुविधा दिल्ली-एनसीआर के लुहारी में लगाएगी। मौजूदा वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही के लिए यह तीसरा और अंतिम वेयरहाउस होगा। कंपनी अब बड़े शहरों के अलावा भी कारोबार विस्तार पर फोकस कर रही है। कंपनी अपनी विस्तार योजना के दूसरे चरण में वेयरहाउस का दायरा बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी के मुताबिक छोटे शहरों जैसे लखनऊ, पटना, गुवाहाटी जैसे शहरों से भी मांग में तेजी देखने को मिल रही है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में आय में 57 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के आय में 13-15 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। यहां तक कि तिमाही आधार पर क्षमता में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ था। महिंद्रा लॉजिस्टिक्स फिलहाल 1.75 करोड़ वर्गफुट वेयरहाउस स्पेस का प्रबंधन करती है। कंपनी के वेयरहाउस अलग-अलग जगहों पर स्थित है। इसके अलावा कंपनी पहले ही 25 लाख स्पेस के लिए कई ग्राहकों के लिए कॉन्ट्रैक्ट कर चुकी है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रवीण स्वामीनाथन के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष में 20 लाख वर्ग फुट जगह अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने की योजना है। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अंतिम वेयरहाउस लुहारी में बनाने की योजना है। इसके अलावा कंपनी ने पिछले साल ऐलान किया था कि वह तीन ग्रेड-A वेयरहाउस लगाएगी। इसके तहत 14 लाख वर्ग फुट लीज जमीन को विकसित किया जाएगा। यह दिल्ली-एनसीआर में विकसित किया जा रहा है। तीन 'बिल्ट टू सूट' इकाई के तहत 2 इकाई 2021 में ऑपरेशनल हो गया था जबकि तीसरी इकाई के 2022 के शुरुआत में बना है।इसके अलावा पटना, लखनउ और गुवाहाटी में भी वेयरहाउस बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन काम शुरू हो गया है। कंपनी कारोबार विस्तार के तहत भुवनेश्वर और विजयवाड़ा में भी वेयरहाउस खोलने पर विचार कर रही है।

 

(शेयर मंथन 25 अगस्त, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!