शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्नाइडर इलेक्ट्रिक की नई इकाई पर 300 करोड़ रुपये निवेश की योजना

श्नाइडर इलेक्ट्रिक की कारोबार विस्तार की योजना है। कारोबार विस्तार के तहत कंपनी तेलंगाना में अपनी दूसरी इकाई लगा रही है।

 कंपनी की इस नए इकाई पर करीब 300 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी निदेशक ने यह जानकारी दी। कंपनी की यह नई फैक्ट्री जीएमआर (GMR) इंडस्ट्रियल पार्क में लगाई जाएगी। यह फैक्ट्री 18 एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह निवेश अपने प्रतिबद्धता को पूरा करने के वादे के तहत किया गया है। कंपनी हैदराबाद को देश के नामी मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी के नए इकाई पर 300 करोड़ रुपये के निवेश से करीब 1000 रोजगार के नए मौके पैदा होंगे। कंपनी की यह इकाई देशभर में सबसे बड़ी होगी। राज्य के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि यह फैक्ट्री राज्य की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही इससे राज्य में निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। केटी रामा राव के मुताबिक भारत अर्थव्यवस्था के पावरहाउस की तरह तरक्की कर रहा है ऐसे में अवसरों की कोई कमी नहीं है। यह फैक्ट्री न केवल उद्योग जगत की जरुरतों को पूरा करेगा बल्कि आय के नए मौके भी उपलब्ध कराएगा।

 

(शेयर मंथन 30 सितंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!