शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल्स की आयुर्वेद में हिस्सा खरीद के जरिये कारोबार विस्तार की योजना

अपोलो हॉस्पिटल्स ने आयुर्वेद (AyurVAID) में 60 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया है।

 कंपनी ने नामी क्लासिकल आयुर्वेद हॉस्पिटल श्रृंखला AyurVAID में 60 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण 26.4 करोड़ रुपये में किया है। निवेश की गई रकम का इस्तेमाल मौजूदा सेंटर्स के अपग्रेडेशन पर खर्च किया जाएगा। साथ ही नए सेंटर खोलने और एंटरप्राइज प्लैटफॉर्म को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। साथ ही डिजिटल हेल्थ इनिशिएटिव पर भी रकम का इस्तेमाल होगा। आयुर्वेद को वित्त वर्ष 2023 में 15 करोड़ से ज्यादा की आय का अनुमान है। वहीं कंपनी का लक्ष्य अगले तीन साल में आय को 100 करोड़ रुपये तक के स्तर तक ले जाने का है। अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी ने कहा कि प्रमाण आधारित एकीकृत मेडिसिन की डिलीवरी में काफी संभावनाएं हैं। इसमें एलोपैथिक और पारंपरिक मॉडल को शामिल किया गया है। इसका मकसद मरीजों के जीवन के क्वालिटी में और सुधार लाना है। यह एक ट्रांसफॉर्मेशनल यात्रा है। इस अधिग्रहण से भारत के अलावा विश्व में केयर मॉडल का उदय होगा। अपोलो हॉस्पिटल्स और आयुर्वेद के बीच की यह साझेदारी भारतीय नागरिकों के लिए न केवल एक उम्मीद की किरण है बल्कि विश्वभर के यात्रियों के लिए मेडिकल वैल्यू का निर्माण करेगा। अपोला हॉस्पिटल का शेयर 0.30% गिर कर 4391.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!