शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 42.09 फीसदी गिरा

दूसरी तिमाही में आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के कुल मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 42.09 फीसदी गिरकर 759 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं बिक्री करीब 16 फीसदी बढ़कर 13,893 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के मुनाफे में कमी की वजह परिचालन लागत और महंगाई के कारण कच्चे माल में बढ़ोतरी है।पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,310.34 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय 15.61 फीसदी बढ़कर 13,892.69 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की आय 12,016.78 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन घटकर 14 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है। इसकी वजह एनर्जी की लागत में 58 फीसदी की बढ़ोतरी रही है। वहीं कच्चे माल की कीमतों में भी सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिन कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है उसमें फ्लाई ऐश, स्लैग और जिप्सम शामिल है। मॉनसून के कारण लागत में बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी का कुल खर्च 26.68 फीसदी बढ़कर 12,934.27 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में यह रकम 10,209.43 करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर सेल्स वॉल्यूम 2.31 करोड़ मीट्रिक टन रहा। सालाना आधार पर सेल्स वॉल्यूम में 7 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी की घरेलू सेल्स वॉल्यूम में 9.6 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी का क्षमता इस्तेमाल पिछले साल के 71 फीसदी के मुकाबले 76 फीसदी रहा है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.89 फीसदी चढ़ कर 6,397.55/शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2022)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!