शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में जायडस लाइफसाइंसेज का मुनाफा 82.6% गिरा

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 82.6% गिरकर कंसोलिडेटेड आधार पर 523 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3002 करोड़ रुपये था।

 वहीं कंपनी की आय 9.97% बढ़कर 4135 करोड़ रुपये आई है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की आय 3759 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 899.5 करोड़ रुपये से घटकर 815 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। मार्जिन भी 23.9% से घटकर 19.7% रह गया है। कंपनी की अमेरिकी कारोबार से आय 1710 करोड़ रुपये रही है, वहीं भारतीय कारोबार से आय 1690 करोड़ रुपया दर्ज हुआ है। कंपनी का खर्च 15.3% बढ़कर 3,536 करोड़ रुपये हो गया है।

जायडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक श्रविल पटेल ने कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी मुख्य कारोबार के प्रदर्शन को दिखाता है। साथ ही वृद्धि के साथ मुनाफे को को बरकरार रखने की प्रतिबद्धता को भी दोहराती है। अमेरिका में कैंसर की दवा रेवलिमिड (Revlimid) के उतारने से कारोबार को गति मिली है। वहीं भारतीय फॉर्मूलेशन कारोबार में भी दहाई अंकों में वृद्धि देखी गई है। इसमें कोरोना से संबंधित आय शामिल नहीं है। कंपनी को उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष में 20 फीसदी से ज्यादा का मार्जिन हासिल कर पाएंगे। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.10% गिर कर 428.95/शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 12 नवंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!