शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट फार्मोवा को यूएसएफडीए से राहत, अमेरिकी सब्सिडियरी को मिली क्लीन चिट

जुबिलेंट फार्मोवा के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए से राहत की खबर है। कंपनी के वॉशिंगटन इकाई को यूएसएफडीए से जांच के बाद क्लीन चिट मिल गई है। इस इकाई की जांच 18 से 25 सितंबर के दौरान की गई थी।

 यूएसएफडीए की ओर से जांच में कंपनी की दो इकाई शामिल हैं। पहली इकाई जहां पर एलर्जी इम्यूनोथेरैपी का काम होता है,वहीं दूसरे इकाई में कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग का काम होता है। कंपनी ने 26 सितंबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सब्सिडियरी का ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह जांच Jubilant HollisterStier LLC's इकाई की हुई थी। पिछले महीने कंपनी ने जानकारी दी थी कि सब्सिडियरी जुबिलेंट बायोसिस की जुबिलेंट बायोसिस इनोवेटिव रिसर्च सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए Pierre Fabre Laboratories में 80 फीसदी हिस्सा खरीदेगी।आपको बता दें कि जुबिलेंट बायोसिस इनोवेटिव रिसर्च सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जुबिलेंट बायोसिस की सब्सिडियरी है। यह अधिग्रहण 44 लाख यूरो में करेगी। यह अधिग्रहण प्रक्रिया 2-3 साल के दौरान पूरी होगी। अधिग्रहण की यह प्रक्रिया फ्रांस में गठित नई सब्सिडियरी के जरिए होगी। कंपनी का शेयर 1% गिर कर 1169.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख