शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का पहली तिमाही में मुनाफा 1% बढ़ा, एनआईआई में 5.7% की बढ़ोतरी

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में पहली तिमाही में 1% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। मुनाफा 16884.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,035 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफा 17.7% गिरा है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 5.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 47.3% बढ़ा, एनआईआई 40% बढ़ा

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 47.3% बढ़ा है। मुनाफा 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 70.1 करोड़ रुपये हो गया है।

पहली तिमाही में आईटीसी का मुनाफा सपाट, आय 7% बढ़ी

FMCG की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में सपाट रहा है। मुनाफा 4902 करोड़ रुपये से बढ़कर 4917 करोड़ रुपये रहा है। वहीं आय में 7% की मामूली बढ़त देखने को मिली है।

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में मुनाफा 47% बढ़ा, आय 11.3% बढ़ी

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 47% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 2115 करोड़ रुपये से बढ़कर 3113 करोड़ रुपये हो गया है।

पहली तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मुनाफा 5% गिरा, आय 12% बढ़ी

ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 5% की कमी आई है। कंपनी का मुनाफा 2759 करोड़ रुपये से घटकर 2612 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में 12% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय 24,137 करोड़ से बढ़कर 27,038 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

मैक्रोटेक डेवलपर्स का पहली तिमाही में मुनाफा 2.66 गुना बढ़ा, आय 76% बढ़ी

रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 2.66 गुना बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 179 करोड़ रुपये से बढ़कर 476 करोड़ रुपये हो गया है।

गेल का तिमाही आधार पर मुनाफा 25.1%, आय 4.2% बढ़ी

सरकारी कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी गेल (GAIL) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 25.1% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुनाफा 2177 करोड़ रुपये से बढ़कर 2724 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की आय में 4.2% की हल्की बढ़त देखने को मिली है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का पहली तिमाही में मुनाफा 9.5% बढ़ा, एनआईआई 5.5% बढ़ा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 9.5% बढ़ा है। मुनाफा 4070.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 4458.2 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 5.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पहली तिमाही में एसबीआई कार्ड का मुनाफा सपाट, एनआईआई 19.7% बढ़ा

एसबीआई कार्ड ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। एसबीआई कार्ड का मुनाफा सपाट रहा है। मुनाफा 593.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 594.5 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एनआईआई यानी ब्याज से शुद्ध आय में 19.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बंधन बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 47.5% बढ़ा, एनआईआई 20.6% बढ़ा

बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 47.5% बढ़ा है। मुनाफा 721 करोड़ रुपये से बढ़कर 1063.5 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 20.6% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पहली तिमाही में कोलगेट का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 33%, आय 13% बढ़ी

एफएमसीजी कंपनी कोलगेट ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 33% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 274 करोड़ रुपये से बढ़कर 364 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 13% की बढ़त देखने को मिली है।

उत्तरी अमेरिका कारोबार के बेहतर प्रदर्शन से सिप्ला के नतीजे अच्छे

दवा कंपनी सिप्ला ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 18% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 995.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1178 करोड़ रुयये हो गया है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 11% गिरा, एनआईआई 25.4% बढ़ा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 11% गिरा है। मुनाफा 765.2 करोड़ रुपये से घटकर 680.7 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 25.4% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इंडसइंड बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 1.35%, एनआईआई 11.1% बढ़ा

इंडसइंड बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक के मुनाफे में 1.35% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 2123.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 2152.2 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय में 11.1% की बढ़त देखी गई है। एनआईआई 4867.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 5407.6 करोड़ रुपया हो गया है।

पहली तिमाही में चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट का मुनाफा 30% बढ़ा, NII 40% बढ़ा

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट का मुनाफा 30% बढ़ा है। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट का मुनाफा 726 करोड़ रुपये से बढ़कर 942 करोड़ रुपये हो गया है। एनआईआई (NII) में 40% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मुनाफे में गिरावट के बावजूद अशोक लेलैंड पर नोमुरा बुलिश, शेयर ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

कमर्शियल गाड़ियों का उत्पादन करने वाली अशोक लेलैंड ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने 25 जुलाई को नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 7% की गिरावट देखने को मिली है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख