शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में कोलगेट का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 33%, आय 13% बढ़ी

एफएमसीजी कंपनी कोलगेट ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 33% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 274 करोड़ रुपये से बढ़कर 364 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 13% की बढ़त देखने को मिली है।

 आय 1324 करोड़ रुपये से बढ़कर 1497 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 68% से बढ़कर 71% हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 21% की वृद्धि देखने को मिली। कामकाजी मुनाफा 419 करोड़ रुपये से बढ़कर 509 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मार्जिन 31.7% से बढ़कर 34% हो गया है। पिछली तिमाही में 20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च था। अतिरिक्त खर्च को एडजस्ट करने के बाद मुनाफे में 26.3% की वृद्धि हुई है। वहीं वॉल्यूम ग्रोथ हाई सिंगल डिजिट में रहा है। कंपनी के मुताबिक ग्रामीण बाजारों में मांग में तेजी देखने को मिल रही है जो कि शहरी मांग की तुलना में ज्यादा है। यह लगातार पिछले दो तिमाहियों से दिख रहा है। घरेलू आय में 12.8% की बढ़ोतरी देखी गई है। टूथपेस्ट पोर्टफोलियो में दहाई अंकों में वृद्धि रही है। कोलगेट का शेयर 4.88% चढ़ कर 3366.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 30 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!