शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शायद तलहटी बना ली बाजार ने

डी डी शर्मा, सीनियर वीपी (रिसर्च), आनंद राठी फाइनेंशियल : बाजार में शुक्रवार के कारोबार में जिस तरह से उछाल आयी है, उससे लगता है कि शायद बाजार ने अपनी तलहटी बना ली है।

लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आगे खबरों का सिलसिला कैसा रहता है। अगर आगे चल कर सरकार स्पेक्ट्रम मामले में संयुक्त संसदीय जांच समिति (JPC) बनाने के लिए तैयार हो जाये और बजट सत्र बिना किसी दिक्कत के चलने की उम्मीद बन जाये तो बाजार में एक वापस उछाल (Pull Back) दिख सकती है। लेकिन यह वापस उछाल निफ्टी (Nifty) को शायद 5400-5450 तक ही ले जा सके। इससे ऊपर बाजार तभी जा सकेगा जब इसे कुछ और सकारात्मक खबरों का सहारा मिले, जैसे बजट सकारात्मक हो और इसमें सुधारों को आगे बढ़ाया जाये। अगर आगे इस तरह की सकारात्मक बातें नहीं होती हैं या कोई नयी नकारात्मक खबर आ जाती है तो बाजार फिर से गिर सकता है। लेकिन अभी ऐसा लगता है कि बाजार में सामान्य रूप से जितनी नरमी आनी चाहिए थी, वह करीब पूरी हो चुकी है। इससे ज्यादा गिरावट तभी होगी, जब कोई नयी नकारात्मक खबर आये। अगर बाजार को न तो कोई सकारात्मक खबर मिले और न ही नकारात्मक तो वैसी हालत में निफ्टी कुछ समय तक 5200 से 5400 के दायरे में घूमता रह सकता है।
रिलायंस एडीए समूह (Reliance ADAG) में भी नकारात्मक खबरों की वजह से जो गिरावट होनी थी, वह पूरी हो चुकी है। अब अगर प्रबंधन कुछ सकारात्मक कदम उठाये और निवेशकों का भरोसा लौटाने वाले उपाय करे तो इसके भाव फिर से ऊपर जा सकते हैं। (D D Sharma, Senior VP (Research), Anand Rathi Financial)
(शेयर मंथन, 11 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!