शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ (HDFC Standard Life) के आईपीओ में करें आवेदन : एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking)

एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) ने एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ (HDFC Standard Life) के आईपीओ (IPO) में आवेदन करने की सलाह दी है।

एचडीएफसी स्टैंडर्ड के आईपीओ में आवेदन की तिथि 07 से 09 नवंबर तक है। इस आईपीओ में कंपनी के 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 275-290 रुपये रखा गया है। इसमें 50 शेयरों के लॉट में आवेदन किया जा सकता है। कंपनी बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से शेयर जारी कर रही है, जिसमें 50% इक्विटी शेयर संस्थागत निवेशकों के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 35% रीटेल के लिए शामिल है। एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ की मौजूदा इक्विटी चुकता पूँजी 2,005 करोड़ रुपये है, जो कि नये शेयर न जारी किये जाने के कारण आईपीओ के बाद भी ही इतनी ही होगी। एंजेल ने निवेशकों को इस ईश्यु को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म ने जिक्र किया है कि 414 ब्रांचों के साथ यह कंपनी पूरे देश में फैली हुई है। एचडीएफसी स्टैंडर्ड की बैंकों की साझेदारी भी वित्त वर्ष 2014-15 से सितंबर 2017 में समाप्त हुई तिमाही तक 31 से बढ़ कर 125 हो गयी। वहीं पिछले 5 वित्तीय वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ लगातार बढ़ा और वित्त वर्ष 2016-17 में 9% बढ़ कर 887 करोड़ रुपये रहा। समान अवधि में इसकी प्रीमियम आमदनी में भी लगातार वृद्धि हुई। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!