शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेबी (SEBI) ने आईपीओ (IPO) के लिए दिखायी तीन कंपनियों को हरी झंडी

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने आईपीओ (IPO) के लिए तीन कंपनियों को मंजूरी दे दी है।

इन कंपनियों में सेंचुरी मेटल (Century Metal), आकाश एजुकेशनल (Aakash Educational) और अमी ऑर्गेनिक्स (Ami Organics) शामिल हैं। इन कंपनियों ने जून-जुलाई में सेबी के पास आवेदन किया था। सेंचुरी मेटल को 27 सितंबर और आकाश एजुकेशनल तथा अमी ऑर्गेनिक्स को सेबी की ओर से 28 सितंबर को "टिप्पणियाँ" मिलीं। किसी भी कंपनी के लिए आईपीओ, फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर और राइट्स इश्यू जैसे सार्वजनिक इश्यू लाने के लिए सेबी की टिप्पणियाँ प्राप्त करना जरूरी है।
आईपीओ की बात करें तो आकाश एजुकेशनल के 1,000 करोड़ रुपये के इश्यू में 1.85 करोड़ शेयर जारी किये जायेंगे, जबकि इसके आईपीओ का प्रबंधन कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स और सीएलएसए इंडिया करेंगी। वहीं सेंचुरी मेटल के इश्यू में 150 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ प्रमोटरों द्वारा 64,02,650 इक्विटी शेयर जारी किये जायेंगे। कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाये गये पैसे का इस्तेमाल ऋण चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। इसके इश्यू का प्रबंधन आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और इडेलवाइड सिक्योरिटीज करेंगी।
अमी ऑर्गेनिक्स के आईपीओ में 35 लाख शेयर जारी किये जायेंगे, जबकि इसके इश्यू का प्रबंधन आईटीआई कैपिटल करेगी। कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाये गये धन का इस्तेमाल ऋण चुकाने, लंबी अवधि की कार्यकारी पूँजी जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!