शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने आईपीओ (IPO) के लिए किया आवेदन

राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली भारतीय रेल (Indian Rail) की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्प (Indian Railway Catering and Tourism Corp) या आईआरसीटीसी ने आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन कर दिया है।

आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे के टिकट बेचने और खान-पान सेवाओं का प्रबंधन करती है। सरकार की योजना आईपीओ के जरिये आईआरसीटीसी के 2 करोड़ शेयर बेचने की है, जिससे 500-600 करोड़ रुपये जुटाये जा सकते हैं। आईपीओ में इतने शेयरों की बिकवाली से आईआरसीटीसी में सरकार की करीब 12.5% हिस्सेदारी घट जायेगी।
बता दें कि आईआरसीटीसी का व्यवसाय चार हिस्सों में बँटा हुआ है, जिनमें इंटरनेट टिकटिंग, खान-पान, 'रेल नीर' ब्रांड के तहत पीने का पानी और यात्रा तथा पर्यटन शामिल है। आँकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2017-18 के मुकाबले 2018-19 में आईआरसीटीसी का मुनाफा 23.5% की बढ़ोतरी के साथ 272.5 करोड़ रुपये और आमदनी 25% बढ़ कर 1,899 करोड़ रुपये रही थी।
गौरतलब है कि अप्रैल 2017 में केंद्र सरकार ने पाँच रेलवे कंपनियों की लिस्टिंग को मंजूरी दी थी, जिनमें इरकॉन इंटरनेशनल, राइट्स, रेल विकास निगम, आईआरएफसी और आईआरसीटीसी शामिल हैं। इनमें से इरकॉन इंटरनेशनल और राइट्स वित्तीय वर्ष 2018-19 में बाजार में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

Comments  

Shyamsunder
# Shyamsunder 2020-05-11 22:23
;-)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!