शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरईडीए (IREDA) को आईपीओ (IPO) के लिए मिली सेबी की मंजूरी

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (Indian Renewable Energy Development Agency) या आईआरईडीए (IREDA) को आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने हरी झंडी दिखा दी।

आईआरईडीए ने सेबी के पास जुलाई में आवेदन किया था, जबकि इसे बाजार नियामक 27 सितंबर को 'ऑब्जर्वशंस' मिली, जो कोई भी सार्वजनिक इश्यू लाने के लिए प्रत्येक कंपनी के लिए जरूरी है।
आईआरईडीए के आईपीओ में 13.9 करोड़ शेयर (15% हिस्सेदारी) बेचे जायेंगे, जिसमें से 6.95 लाख शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि यह आईआरईडीए का आईपीओ लाने के लिए दूसरा प्रयास है। इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2017 में आईपीओ के लिए आवेदन किया था और फरवरी 2018 में बाजार नियामक से मंजूरी भी मिल गयी थी। मगर बाजार की स्थिति के कारण आईपीओ नहीं आ सका।
आईआरईडीए मार्च 1987 में शुरू की गयी आरबीआई के पास गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में पंजीकृत एक सरकारी इकाई है। स्थापना के बाद से इसने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की नीतियों और कार्यक्रम को सहारा और सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!