नेवेली लिगनाइट (Neyveli Lignite) को मिली नाम बदलने की मंजूरी
नेवेली लिगनाइट कॉरपोरेशन को शेयरधारकों से कंपनी का नाम बदलने की मंजूरी मिल गयी है।
नेवेली लिगनाइट कॉरपोरेशन को शेयरधारकों से कंपनी का नाम बदलने की मंजूरी मिल गयी है।
ऐक्सिस सिक्योरिटीज ने बीएचईएल के लिए लक्ष्य भाव 121 रुपये से बढ़ा कर 151 रुपये कर दिया है और खरीद की सलाह दी है।
ऋषिरूप (Rishiroop) के निदेशक मंडल की प्रतिभूति जारी समिति ने 8,69,940 इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।
गुजरात होटल्स (Gujarat Hotels) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने आज शनिवार को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2015-16 के लिए इक्विटी शेयरों पर लाभांश देने की सिफारिश की है।
वेदांता की सहायक कंपनी स्टरलाइट पोर्ट्स को गोवा में मुरगांव पोर्ट को दोबारा विकसित करने का ठेका मिला है।
आईटीसी (ITC) ने कहा है कि कंपनी तब तक अपनी सिगरेट फैक्ट्रियाँ बंद रखेगी जब तक सिगरेट के पैकेट पर स्वास्थ्य संबंधित चेतावनी के नियम पर कोई स्पष्टता नहीं आ जाती।
वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में लॉयड मेटल्स ऐंड एनर्जी को 2.63 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के संस्थापक और सीईओ रोहित गाडिया का कहना है वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा निवेश, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय करेगा।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल का अनुमान है कि रेप्को होम फाइनेंस के शेयर की कीमत आने वाले 8-10 महीनों के अवधि में 771 रुपये तक जा सकती है।
एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने इंजीनियर्स इंडिया ((Engineers India)) के शेयर के लिए 169-171 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।
एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने वेलस्पन इंडिया (Welspun India) के शेयर के लिए 8-10 महीने की अवधि में 104.00 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है।
एसएमसी ग्लोबल ने गेल के शेयर के लिए 368-372 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।
वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही ईस्टर्न ट्रेड्स को 0.81 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 0.31 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
यस बैंक (Yes Bank) ने 2,23,150 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं, जिनका अंकित मूल्य 10 रुपये है।
वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में लॉजिस्टिक्स प्रमुख ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का लाभ 31.71% बढ़ कर 40.49 करोड़ हो गया है।
रेमको सिस्टम्स (Ramco Systems) ने बीएसई को बताया है कि रेमको सिस्टम को फिलिपींस में इसकी सहायक कंपनी के रूप में शामिल कर लिया गया है।