शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेवेली लिगनाइट (Neyveli Lignite) को मिली नाम बदलने की मंजूरी

नेवेली लिगनाइट कॉरपोरेशन को शेयरधारकों से कंपनी का नाम बदलने की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को अपना नाम नेवेली लिगनाइट कॉपोरेशन से बदल कर एनएलसी इंडिया रखने की मंजूरी विशेष संकल्प वाया पोस्टल बैलट के माध्यम से मिली है। बीएसई में बुधवार 13 अप्रैल को नेवेली लिगनाइट के शेयर 0.65 रुपये या 0.92% की बढ़त के साथ 71.20 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह शेयर 71.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 70.70 रुपये तक फिसला। 1 मार्च 2016 को यह शेयर 60.35 रुपेय तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 94.25 रुपये था। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!