शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेदांता (Vedanta) की सहायक कंपनी को मिला मुरगांव पोर्ट के पुन: निर्माण का ठेका

वेदांता की सहायक कंपनी स्टरलाइट पोर्ट्स को गोवा में मुरगांव पोर्ट को दोबारा विकसित करने का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका विकास, निर्माण, वित्त, परिचालन और स्थानांतरण आधार पर 30 सालों के लिए मिला है। कंपनी को यह परियोजना प्रतिस्पर्धा बोली प्रक्रिया के माध्यम से मिला है। कंपनी मुरगांव पोर्ट की मौजूदा बर्थ 8,9 और बजरा बर्थ को दोबारा विकसित करेगी। बीएसआई में बुधवार 13 अप्रैल को वेदांता के शेयर 3.25 रुपये या 3.59% की बढ़त के साथ 93.85 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह शेयर 95.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 92.35 रुपये तक फिसला। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 58.10 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 233.45 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!