शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ईस्टर्न ट्रेड्स (Eastern Treads) को 0.81 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही ईस्टर्न ट्रेड्स को 0.81 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 0.31 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी की बिक्री 25.30% बढ़ कर 23.82 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की बिक्री 19.01 करोड़ रुपये रही थी। वहीं पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का लाभ 1.58 करोड़ रुपये के मुकाबले 115.82% बढ़ कर 3.41 करोड़ रुपये हो गया है। हालाँकि कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 0.28% की गिरावट आयी है और यह 86.55 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी ने पिछले साल यानी मार्च 2015 में 86.79 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। बीएसई में बुधवार 13 मार्च को ईस्टर्न ट्रेड्स के शेयर 0.60 रुपये या 0.60% की गिरावट के साथ 99.40 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह शेयर 107.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 95.30 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख