विजया बैंक का मुनाफा 23.7% बढ़ा
विजया बैंक के लाभ में 23.7% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 156.99 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 126.88 करोड़ रुपये था। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में बैंक को 1634.98 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में बैंक की आय 1139.19 करोड़ रुपये रही थी।
राजीव रंजन झा
पी के अग्रवाल, प्रेसिडेंट (रिसर्च) बोनांजा पोर्टफोलिओ
भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में अपने कारोबार और मुनाफे, दोनों में गिरावट दर्ज की है। कंपनी का तिमाही शुद्ध कारोबार (नेट टर्नओवर) साल-दर-साल 34,590 करोड़ रुपये से घट कर 31,563 करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह शुद्ध कारोबार में 8.75% की गिरावट दर्ज की गयी है। इसी तरह कंपनी का तिमाही मुनाफा (विशेष मदों को छोड़ कर) भी अक्टूबर-दिसंबर 2007 के 3,882 करोड़ रुपये से घट कर 3,501 करोड़ रुपये पर आ गया है। मुनाफे में यह कमी 9.81% की है।