कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रह सकती है। कीमतों के 6,140-6,290 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रह सकती है। कीमतों के 6,140-6,290 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों को 752 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 740 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।
सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 48,200 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 4,7400 रुपये पर सहारा रह सकता है।
कॉटन वायदा (नवंबर) की कीमतों में शुक्रवार को 2% की उछाल दर्ज की गयी है। उम्मीद है कि यह 32,150 रुपये पर सहारा के साथ 33,200 रुपये के स्तर तक सीमित दायरे में कारोबार कर सकती हैं।
सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतें पिछले सप्ताह बढ़त के साथ बंद हुई। अब कीमतों के 5,340-5,550 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है क्योंकि बाजार में नये सीजन की सोयाबीन की आवक हो रही है।
बिकवाली के कारण हल्दी वायदा (नवंबर) की कीमतों में शुक्रवार को 1.8% की गिरावट हुई है और अब 7,440 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 7,150 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है।
अमेरिकी तेल भंडार में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी होने और ईरान द्वारा पश्चिमी शक्तियों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की ने हरी झंडी दिखाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में कम से कम आठ हफ्तों में पहली साप्ताहिक गिरावट हुई।
मिले-जुले फंडामेंटल के कारण बेस मेटल की कीमतें एक दायरे में कारोबार कर सकती है।
सोने की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते वृद्धि हुई है क्योंकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर के कमजोर होने से सुरक्षित निवेश के लिए सोने की माँग में बढ़ोतरी हुई जबकि निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व की उच्च मुद्रास्फीति और सुस्त आर्थिक विकास पर चिंताओं को लेकर प्रतिक्रिया पर है।
कॉटन वायदा (नवंबर) में सकारात्मक कारोबार जारी है और वर्तमान में अधिक माँग के कारण कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर कारोबार कर रही है और उम्मीद है कि यह 31,200 रुपये पर सहारा के साथ 33,500 रुपये के स्तर तक सीमित दायरे में कारोबार कर सकती हैं।
सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतें पिछले सप्ताह सीमित दायरे में रही लेकिन पिछले तीन सत्रों में इसमें कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।
हल्दी वायदा (नवंबर) की कीमतों में पिछले सप्ताह बढ़ोतरी हुई है और अब 7,100 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 6,900-7,900 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में सोमवार (01 नवंबर के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), एसीसी (ACC) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Barod) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless), ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) में खरीदारी की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (01 नवंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए वोल्टास (Voltas), रैमको सीमेंट्स (Ramco Cements), चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट (Cholamandalam Investment), इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) और एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स (Alembic Pharmaceuticals) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
बाईस अक्टूबर को बीते सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में गिरावट दर्ज की गयी है।
निरंजन हीरानंदानी, एमडी, हीरानंदानी समूह
सक्रिय, स्वस्थ और स्वच्छता के प्रति जागरूक जीवन की नयी जरूरतों को पूरा करने में एक घर का मालिक होने का जो महत्व है, वह अब विकास का नया केंद्र-बिंदु है।