सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी
सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 48,000 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 47,380 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में 67,500 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 66,000 रुपये पर सहारा रह सकता है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (06 अगस्त) के एकदिनी कारोबार के लिए एस्कॉर्ट्स (Escorts), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India), लौरस लैब्स (Laurus Labs), जीएनए एक्सेल्स (GNA Axles) और नेशनल एल्युमिनियम (National Aluminium) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।