Reliance Industries Ltd Share Latest News: 1150 रुपये के ऊपर स्टॉक में नहीं है कोई खतरा
रोहिनी मित्तल : रिलायंस के भाव 1080 या 1050 रुपये तक जाने की आशंका कितनी है? क्या निफ्टी 4 जून 2024 के स्तर को तोड़ेगा?
रोहिनी मित्तल : रिलायंस के भाव 1080 या 1050 रुपये तक जाने की आशंका कितनी है? क्या निफ्टी 4 जून 2024 के स्तर को तोड़ेगा?
अभय पांडे : मैंने सुजलॉन एनर्जी के 935 शेयर 59 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसे दो साल के लिए होल्ड कर सकते हैं क्या?
जगपाल सिंह, लुधियाना : मेरे पास यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 5000 शेयर 60 रुपये के भाव पर हैं, जिन्हें मैंने 2019 से होल्ड किया है। इसे होल्ड करें या बेच दें?
विनोद शर्मा : मेरे पास वोल्टास के 50 शेयर 1350 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या करें?
शेयर बाजार गोते खा रहा है। कभी-कभी राहत की फुहार जैसी तेजी आती है, लेकिन ये टिकती नहीं है। इस भँवर में फँसे निवेशक के सामने महत्वपूर्ण सवाल ये उठता है कि वह कहाँ निवेश करे? हाल-फिलहाल में इस सवाल का सीधा जवाब शायद ही किसी के पास हो, लेकिन ब्रोकिंग फर्म मैक्वेरी ने अपने चुनिंदा शेयरों की फेहरिस्त जारी कर की है। इस लिस्ट में मैक्वेरी ने अपने हिसाब से भारतीय शेयर बाजार के कुछ नगीने चुनें हैं जो आपको मुनाफा दिलवाने का माद्दा रखते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मलहोत्रा केंद्रीय बैंक का पदभार सँभालने के बाद से ही देश को संभावित जियोपॉलिटिकल खतरों से बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। आरबीआई ने लागातार दूसरी बार ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। अब रेपो रेट 6.25% से घटकर 6% हो गई है। इसके अलावा, आरबाआई ने अपना रुख तटस्थ से बदलकर उदार करने का फैसला किया। हालाँकि, इस बार बाजार दरों कटौती की उम्मीद कर रहा था। कयास लगाये जा रहे हैं कि दरें घटी हैं तो लोन की ईएमआई भी घटेगी।
अगर आप भी किसी ऑफिस में काम करते हैं और सैलरी पाते हैं तो प्रॉविडेंट फंड यानी पीएफ के बारे में जानते होंगे। यह सैलरी से बचत करने का शानदार तरीका है। अधिकांश लोग पीएफ के पैसे का इस्तेमाल रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों के लिए करते हैं।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार (17 अप्रैल) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), केनरा बैंक (Canara Bank), गेल इंडिया (Gail (India)), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और एनसीसी (NCC) के शेयर में सौदे करने की सलाह दी है। बैंक ऑफ इंडिया और एनसीसी के शेयर में 16 अप्रैल के भाव पर 14-14 दिनों के नजरिये से पोजीशन ले सकते हैं।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक दैनिक चार्ट पर बाजार ने 23370/76900 पर पिछले के शीर्ष स्तर को पार कर और उसके ऊपर बंद होकर तेजी जारी रहने का पैटर्न बनाया है। यह सकारात्मक संकेत है।
शेयर बाजार में मशीनों द्वारा ट्रेडिंग की मात्रा लगातार बढ़ रही है। एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि अब तो मशीनों ने ट्रेडिंग के मामले में भारतीय बाजार में इंसानों को भी पीछे छोड़ दिया है। यह पहली बार पिछले वित्त वर्ष के दौरान हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (18 अप्रैल) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 114.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.49% की उछाल के साथ 23,380.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
व्यापार जगत में वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ में अस्थायी तौर पर राहत मिली है, मगर अमेरिकी राष्ट्रपति के फरमानों को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। ऐसे में शेयर बाजार के निवेशकों के पोर्टफोलियो को सुरक्षा का मार्जिन देने के लिए ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट ने 6 महीने के नजरिये से 5 उच्च लाभांश उपज (डिविडेंड यील्ड) वाले स्टॉक की बास्केट (टोकरी या समूह) पेश किया है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक आज उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद मानक सूचकांक निफ्टी 50 109 अंकों की बढ़त के साथ 23437 (0.5%) के स्तर पर बंद हुआ।
महँगाई भले ही अब भी आपके लिए सिर दर्द बनी हुई हो। लेकिन सरकार के आँकड़े बताते हैं कि खुदरा महँगाई घटी है। और ये गिरावट एक दो नहीं बल्की 67 महीनों यानी करीब साढ़े पाँच साल के निचले स्तरों पर पहुँच गयी है।
सोने के दाम में तेजी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अगर सिर्फ अप्रैल की ही बात करें तो इस महीने के 15 दिनों में सोने ने 5 बार रिकॉर्ड स्तरों को छुआ है। सराफा बाजार भी कह रहा है कि सोने के अब तक के इतिहास में उन्होंने कीमतों में कभी इतनी तेजी नहीं देखी है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज बुधवार (16 अप्रैल) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever), आरईसी (REC), इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International) और बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) के शेयर में सौदे करने की सलाह दी है। इरकॉन इंटरनेशनल और बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर में 15 अप्रैल के भाव पर 14-14 दिनों के नजरिये से पोजीशन ले सकते हैं।