रक्षा कंपनियों का एक्सपोर्ट बढ़ा, फिर भी क्यों गिर रहे हैं स्टॉक, जानें क्या है एक्सपर्ट की को सलाह
रितेश कुमार : रक्षा कंपनियों का निर्यात सर्वोच्च स्तर पर है, मगर स्टॉक गिर रहे हैं। इसकी क्या वजह है?
रितेश कुमार : रक्षा कंपनियों का निर्यात सर्वोच्च स्तर पर है, मगर स्टॉक गिर रहे हैं। इसकी क्या वजह है?
गोपाल कठूरिया : आजकल यूट्यूब और विभिन्न चैनलों पर ब्रेकआउट शब्द बार-बार सुनने में आ रहा है। चार्ट पर ब्रेकआउट को कैसे पहचान सकते हैं?
वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को भी अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक खरीदारी दिखी। लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ डाओ जोंस 300 अंक उछलकर बंद हुआ। डाओ जोंस रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 200 अंक दूर रह गया है। S&P 500 और नैस्डैक पर लगातार पांचवे दिन तेजी रही। S&P 500 अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 50 अंक दूर रह गया है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (16 सितंबर) को निफ्टी ने सप्ताह की शुरुआत सकारात्मकता के साथ करते हुए 27 अंकों (0.10%) की मामूली बढ़त के साथ 25383 के स्तर पर बंद होने से पहले 25445 के स्तर पर नया उच्च स्तर बनाया।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (16 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), बंधन बैंक (Bandhan Bank Ltd), डीएलएफ (DLF Ltd) और अपोलो टायर्स (Apollo Tyres Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। अपोलो टायर्स के स्टॉक में शुक्रवार (13 सितंबर) के भाव पर 14 दिनों के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले हफ्ते (09-13 सितंबर) बेंचमार्क सूचकांक में आयी रैली के बाद निफ्टी 2% और सेंसेक्स 1700 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (16 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) और एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (Godrej Consumer Products Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (16 सितंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 22.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.09% की उछाल के साथ 25,439.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
इंसेक्टिसाइड्स इंडिया के शेयर में तेजी देखने को मिली। शेयर में तेजी की वजह कंपनी को सरकार से नए उत्पाद के लिए पेटेंट मिलना है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक पेटेंट ऑफिस से एक आविष्कार जिसका शीर्षक नोवल एमाइड कंपाउंड (Novel Amide Compound) जिस विधि के तहत इसका उत्पादन किया जाता है।
टेमासेक की सब्सिडियरी ने शुक्रवार को ब्लॉक डील के जरिए हिस्सेदारी बेची है। सब्सिडियरी ने 1.4% हिस्सेदारी बेच कर 212.77 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। यह हिस्सेदारी गोदरेज ग्रुप की कंपनी गोदरेज एग्रोवेट में बेची है। एनएसई (NSE) पर उपलब्ध ब्लॉक डील के आंकड़ों के मुताबिक वी साइंसेज ने 27.10 लाख शेयरों की बिक्री की है।
एमऐंडएम ग्रुप की एनबीएफसी कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंस ने मॉर्गेज कारोबार में उतरने का फैसला किया है। कंपनी मॉर्गेज कारोबार में शुरुआती तौर पर 20-30 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 13 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में मॉर्गेज कारोबार में उतरने को मंजूरी दी है।
ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टिफायर्स इंडिया को शुक्रवार को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। कंपनी को यह ऑर्डर आरआरवीपीएनएल (RRVPNL) यानी राजस्थान राज्य विद्युत परासरण निगम लिमिटेड की ओर से मिला है।
एविएशन कंपनी में रिवाइवल की उम्मीद से शेयर में तेजी देखने को मिली। कंपनी शेयर 10% चढ़ कर सात महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि बजट कैरियर स्पाइसजेट कारोबार में सुधार के लिए योजना बना रही है।
वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में दूसरे दिन भी मजबूत खरीदारी दिखी। डाओ जोंस कल निचले स्तर से 430 अंक संभलकर बंद हुआ। डाओ जोंस 235 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ।
एलआईसी की ओर से और हिस्सेदारी खरीदे जाने की खबर के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही।
वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिका में महंगाई दर 3.5 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अगस्त में महंगाई दर 2.9% से गिरकर 2.5% पर आ गया है। महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस पर 1000 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।