शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेटेंट मंजूरी मिलने से इंसेक्टिसाइड्स इंडिया के शेयर में तेजी

इंसेक्टिसाइड्स इंडिया के शेयर में तेजी देखने को मिली। शेयर में तेजी की वजह कंपनी को सरकार से नए उत्पाद के लिए पेटेंट मिलना है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक पेटेंट ऑफिस से एक आविष्कार जिसका शीर्षक नोवल एमाइड कंपाउंड (Novel Amide Compound) जिस विधि के तहत इसका उत्पादन किया जाता है।

 कंपनी को इस उत्पाद के लिए 20 साल के लिए पेटेंट का अधिकार मिला है। यह अवधि 14 सितंबर से 2017 से मान्य होगा। इसी दिन कंपनी ने इस उत्पाद के लिए पेटेंट की अर्जी दाखिल की थी। कंपनी को इससे पहले जून में भी सब्सडिट्यूटेड पाइराजोल डेरिवेटिव्स के लिए पेटेंट मिला था। इस उत्पाद के लिए भी पेटेंट 20 साल के लिए मिली है जिसके लिए अर्जी 28 जून 2019 को दाखिल की गई थी। कंपनी के बायबैक की तारीख का ऐलान हो गया है। शेयर बायबैक 18-24 सितंबर के बीच खुला रहेगा। कंपनी यब बायबैक टेंडर ऑफर रुट के जरिए करेगी जिसके तहत 5 लाख शेयर बायबैक किए जाएंगे। बायबैक का भाव 1000 रुपये प्रति शेयर पर होगा। बायबैक पर कंपनी 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने 30 अगस्त को हुई बोर्ड बैठक में बायबैक को मंजूरी दी थी। हाल ही में वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी हुए थे जिसमें आय 14.1 बढ़कर 640 करोड़ रुपया रहा है। वहीं मुनाफा 23.9 फीसदी गिर कर 29 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.32% चढ़ कर 954.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था।  

(शेयर मंथन, 15 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!