Yes Bank Ltd Share Latest News: चार्ट पर दिख रहा डबल बॉटम, 30 रुपये तक जा सकते हैं भाव
नमन सिंह पंजाब : मैंने येस बैंक के 700 शेयर 29 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें क्या करना चाहिए?
नमन सिंह पंजाब : मैंने येस बैंक के 700 शेयर 29 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें क्या करना चाहिए?
Expert Shomesh Kumar: बैंक निफ्टी में मौजूदा स्तरों पर खरीदारी ठीक नहीं है। ये कारोबारियों के लिए भी ठीक नहीं होगी। ये अगर 51500 या 51600 के स्तरों के आसपास आता है, तो सुरक्षा का स्तर बढ़ जायेगा। इसमें 50500 का स्तर के नीचे का बंद बड़े करेक्शन का संकेत हो सकता है। बैंक निफ्टी में ये स्तर आता है, तो देखना होगा कि आगे की क्या रणनीति होनी चाहिए।
Expert Shomesh Kumar: निफ्टी के स्तरों के बारे में समझने से पहले हमें बैंक निफ्टी और निफ्टी आईटी के स्तरों को समझना होगा। बैंक निफ्टी अब 50500 के स्तर के ऊपर रहा तो इसका अगला लक्ष्य 55500 का है। एफआईआई खरीदारी के समर्थन से निफ्टी आईटी में पूरी रिकवरी आ सकती है और ये अपने पिछले शिखर 38500 या 39000 तक जा सकता है।
तुषार कोठारी : मेरे पास आरके स्वामी का स्टॉक आईपीओ के समय से है। इसमें 260 रुपये के भाव पर और जोड़ा है, 2-3 साल का नजरिया है। क्या ये मल्टीबैगर बन सकता है?
तारक नाथ झा : मैंने रूट मोबाइल के 30 शेयर 1890 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें क्या करना चाहिए?
मोहित यादव : आरआर केबल पर आपका क्या नजरिया है?
दीपक यादव : यूको बैंक पर आपकी क्या राय है?
राहुल ठाकुर : मेरे पास उज्जीवर स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 550 शेयर 54 रुपये के भाव पर हैं, दिसंबर तक का नजरिया है। इसमें 5500 का घाटा हो रहा है। इसमें क्या करें, बेचें या होल्ड करें?
रिलायंस जियो ने टैरिफ में बढ़ोतरी का ऐलान कल देर शाम कर दिया है। दरों में यह बढ़ोतरी 12-25% के दायरे में हुआ है। कंपनी की ओर से दरों में बढ़ोतरी पोस्टपेड और प्रीपेड कनेक्शन के लिए किया गया है।
अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट के बोर्ड ने विलय को मंजूरी दे दी है। यह विलय कंपनी के साथ अदाणी सीमेंटेशन को लेकर है।
Expert Shomesh Kumar: बाजार की हालिया तेजी का श्रेय हमें बजट से ज्यादा एफऐंडओ एक्पायरी को देना होगा। निफ्टी अब 24250 के दायरे में जाने लिए तैयार हो गया है। ये सूचकांक अब जब तक 23200 के स्तर के नीचे नहीं जाता है तब तक इसमें गिरावट में खरीदारी की रणनीति बनायी जा सकती है।
अमरदीप सक्सेना : अगर अमेरिकी बाजार बढ़ेंगे तो क्या भारतीय आईटी स्टॉक भी बढ़ेंगे? इस पर आपका क्या विचार है?
Expert Siddharth Rastogi: मेरा मानना है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव डोनल्ड ट्रंप जीतते हैं, तो ट्रंप शायद यूक्रेन युद्ध को तुरंत खत्म करने की घोषणा करेंगे। अगर ऐसा होता है तो आईटी सेक्टर में जबरदस्त वापसी आयेगी। कुल मिलाकर आईटी सेक्टर में गिरावट के मुकाबले काफी वापसी हुई है।
Expert Siddharth Rastogi: मेरे हिसाब से निवेशकों को उन क्षेत्रों में मुनाफावसूली करनी चाहिए जहाँ पिछले एक साल में 70 से 80% तक रिटर्न मिला है। इसमें सरकार से संबद्ध क्षेत्र है, जिसमें बहुत तेजी आयी। इसके अलावा बुनियादी ढाँचा क्षेत्र है, रियल एस्टेट, पीएसयू बैंक और आद्योगिक क्षेत्र में बहुत तेजी देखने को मिली।
Expert Siddharth Rastogi: बाजार में हमें दो कारणों से भरोसा दिख रहा है। एक तो विदेशी निवेश के रूप में पूँजी का आगमन है। दूसरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी पिछले दोनों कार्यकाल की तरह कल्याणकारी योजनाएँ और सुधार के प्रयास जारी रहने की उम्मीद हो सकती है। लेकिन कई दिनों से मिडकैप और स्मॉलकैप में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।
Expert Shomesh Kumar: अभी मिडकैप और स्मॉलकैप में कोई नई खरीदारी नहीं करनी चाहिए। अगर इसमें करेक्शन नहीं होता है, तो मुनाफावसूली कीजिये नई खरीदारी नहीं। ये दोनों सूचकांक में अगर 5% का करेक्शन आता है, तो चुनिंदा क्षेत्रों में क्षेत्रों में ट्रेडिंग के लिए थोड़ी सी जगह बनेगी। मिडकैप में मौजूदा स्तर से 53000 तक सूचकांक जायेगा और उसके बाद 60000 के लिए चाल शुरू होगी।