शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट करेंगे बाजार, ईसीबी की बैठक से पहले बाजार सतर्क : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (11 सितंबर) को दिन में निफ्टी धीमी गिरावट के बाद 90 अंक (0.40%) टूट कर 24951 के स्तर पर बंद हुआ। एफएमसीजी क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

ऑयल ऐंड गैस, पीएसयू बैंक और मेटल सर्वाधिक गिरावट वाले क्षेत्र रहे और इनमें 1% से ज्यादा की नरमी आयी। ओपेक द्वारा लगातार दूसरे महीने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की माँग के अनुमान में कटौती के बाद कच्चे तेल की कीमतें नवंबर 2021 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गयींं, जो भारत और क्रूड आधारित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, पेंट, टायर, विमानन, सीमेंट, एफएमसीसी आदि क्षेत्रों के लिए सकारात्मक है। 

घरेलू स्तर पर अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मजबूत रहा, जबकि एसआईपी के माध्यम से निवेश रिकॉर्ड ऊँचाई पर बना रहा। अमेरिकी मुद्रास्फीति आँकड़ों और ट्रंप-हैरिस बहस से पूर्व वैश्विक स्तर पर अस्थिरता की वजह से बाजार ने कल की तेजी को गँवा दिया।

इसके अलावा कल होने वाली ईसीबी की नीतिगत बैठक को देखते हुए निवेशक सतर्क हैं। हमारा मानना है कि प्रमुख घटनाक्रम से पहले बाजार ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट करेंगे।  स्टॉक आधारित गतिविधि के साथ ही ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों के फोकस में रहने का अनुमान है। 

(शेयर मंथन, 11 सितंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!