शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात में सड़क अपग्रेड करने के लिए एचजी इन्फ्रा को कॉन्ट्रैक्ट मिला

इन्फ्रा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग को गुजरात में एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को करीब 781 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी को राष्ट्रीय राजमार्ग 47 को अपग्रेड करना है।

 कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट रोड ट्रांसपोर्ट ऐंड हाइवे मंत्रालय से मिला है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि सड़क परिवहन मंत्रालय से लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत मौजूदा 6 लेन सड़क को जिसमें एस एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है। इसमें नरोल जंक्शन और सरखेज जंक्शन के बीच का काम शामिल है। यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग 47 से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट को हाइब्रिड एनुएटी मोड यानी एचएएम (HAM) के तहत पूरा करना है। इसकी लंबाई 10.63 किलोमीटर है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए ढाई साल का वक्त तय किया गया है। पिछले महीने कंपनी गुजरात में एक सड़क को अपग्रेड करने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। इस प्रोजेक्ट की लागत 883.24 करोड़ रुपये थी, जबकि कंपनी ने 781 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। कंपनी हाइवे,सड़क पुल रनवे और सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करती है। कंपनी का शेयर 2.37% गिर कर 1456.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।  

(शेयर मंथन, 09 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!