शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : यस बैंक, बजाज कॉर्प, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ओएनजीसी और जिंदल स्टेनलेस
सोमवार के कारोबार में जो शेयर खबरों के कारण नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, बजाज कॉर्प, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ओएनजीसी और जिंदल स्टेनलेस शामिल हैं।
सोमवार के कारोबार में जो शेयर खबरों के कारण नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, बजाज कॉर्प, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ओएनजीसी और जिंदल स्टेनलेस शामिल हैं।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों ने गिरावट के साथ शुरुआत की है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
बजाज हिंदुस्तान (Bajaj Hindusthan) ने अपना सह-उत्पादन बिजली कारोबार बेच दिया है।
वेलस्पन इंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) के निदेशक मंडल ने हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है।
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में नोटंबदी के बाद 20% की गिरावट आयी है।
टाटा स्टील (Tata Steel) ने एक कंपनी को खरीदने के लिए समझौता किया है।
सास्केन कम्युनिकेशन (Sasken Communication) इक्विटी शेयरों की वापस खरीदे करेगी।
ओएनजीसी (ONGC) केजी बेसिन गैस ब्लॉक में 80% हिस्सेदारी खरीदेगी।
एचडीएफसी (HDFC) की चुकता इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 3,17,01,77,850 रुपये हो गयी है।
राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals)ने वाणिज्यिक पत्रों का आवंटन किया है।
शुक्रवार को जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।
शुक्रवार को यस बैंक (Yes Bank) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
जेके टायर (JK Tyre) के निदेशक मंडल की बैठक 28 दिसंबर 2016 को होगी।