शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हुई मामूली बढ़त, डॉव जोंस लगातार सातवें हफ्ते चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।

इससे पहले बाजार में लगातार दो दिन गिरावट आयी थी। शुक्रवार को आयी बढ़त से डॉव जोंस लगातार सातवें कारोबारी सप्ताह में मजबूत स्थिति में रहा। निवेशकों में इस बात को लेकर काफी उत्साह है कि डॉनाल्ड ट्रम्प अर्थव्यवस्था में तेजी लायेंगे।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14.93 अंक (0.07%) की बढ़त के साथ 19,933.81 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 15.27 अंक (0.28%) की बढ़त दिखी और यह 5,462.69 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 2.83 अंक (0.13%) की मजबूती के साथ 2,263.79 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 400 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 740 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.13% की बढ़त आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 53.02 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.20% की मजबूती दिखी और यह 55.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!