शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) के निदेशक मंडल ने लिये महत्वपूर्ण फैसले

शुक्रवार को जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में ऋणदाताओं को वित्त पोषित ब्याज सावधि ऋण के रूपांतरण पर 250 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने और वित्त पोषित ब्याज सावधि ऋण 1 और 2 के रूपांतरण पर 650 करोड़ रुपये के तरजीही शेयर जारी करने तथा प्रमोटर ग्रुप कंपनियों को वरीयता के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का निर्णय लिया।
बीएसई में जिंदल स्टेनलेस का शेयर शुक्रवार को 0.80 रुपये या 2.12% की गिरावट के साथ 36.95 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 44.70 रुपये और निचला स्तर 14.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख