सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles), रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communicaitons) खरीदें : सिमी भौमिक (Simi Bhaumik)
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने आज बुधवार को सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) और रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communicaitons) में खरीदारी की सलाह दी है।
मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। कंपनियों के निराशाजनक तिमाही नतीजों और जल्द ब्याज दरें बढ़ाये जाने की संभावनाओं से बाजार पर दबाव बढ़ा।
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) मुनाफे से घाटे में आ गयी है।
अप्रैल 2014 में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का कच्चा इस्पात उत्पादन बढ़ा है।
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है।
विप्रो (Wipro) को तकनीकी क्षेत्र में एक नया ठेका मिला है।