शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने होम लोन ब्याज दरें घटायी

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है।

बैंक ने होम लोन पर ब्याज दरें 0.10% घटायी है। इस कटौती के साथ आईसीआईसीआई बैंक से अब 75 लाख रुपये तक का होम लोन 10.25% की तुलना में 10.15% ब्याज पर मिलेगा। 

यह नयी दरें सिर्फ वेतनभोगी ग्राहकों पर लागू होगी, जबकि स्वरोजगार (सेल्फ-इंप्लाएड) ग्राहकों के लिए होम लोन पर ब्याज दरें 10.25% ही रहेगी। 

शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में सुबह 12 बजे यह 1.31% के नुकसान के साथ 1452.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!