शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंट्रल बैंक (Central Bank) को 1,213 करोड़ रुपये का घाटा

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) मुनाफे से घाटे में आ गयी है।

इस दौरान कंपनी को 1,213 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1,067 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में बैंक की कुल आय 12% बढ़ कर 26,410 करोड़ रुपये हो गयी है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 23,573 करोड़ रुपये रही थी। 

बैंक के नतीजों की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.22% की कमजोरी के साथ 67.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!