शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) का मुनाफा 14% घटा

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 621 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 725 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 14% गिरावट आयी है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 24% घट कर 4,708 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 6,187 करोड़ रुपये रहा था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:10 बजे यह 2.13% के नुकसान के साथ 716.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 मई 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!