बीईएल को 2282.06 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न डीपीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने मंगलवार (13 फरवरी 2024) को भारतीय नौसेना के साथ 2,167.47 करोड़ रुपये के मूल्य के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।
देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न डीपीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने मंगलवार (13 फरवरी 2024) को भारतीय नौसेना के साथ 2,167.47 करोड़ रुपये के मूल्य के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।
Expert Sandeep Jain: पंजाब नेशनल बैंक का स्टॉक 40 रुपये से 123 रुपये के स्तर तक आ चुका है। लेकिन अब भी ये अपने पिछले उच्च स्तर से काफी पीछे है। इसलिए मुझे लगता है कि इसमें मौजूदा स्तर से भी अभी काफी गुंजाइश है।
Expert Sandeep Jain: बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टॉक मुझे बढ़िया लग रहा है। इसका प्राइस टू बुक भारतीय स्टेट बैंक से कम है, लेकिन ये दूरी बहुत जल्दी खत्म हो सकती है। मुझे पीएसयू बैंक में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी और केनारा बैंक अच्छे लग रहे हैं।
Expert Sandeep Jain: एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के बाद इस स्टॉक में थोड़ी परेशानी आ गयी है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है इस स्टॉक में से निकलने के बारे में सोचना चाहिए। मुझे ये स्तर काफी आकर्षक लग रहे हैं और मेरे हिसाब से इसमें पूरे धैर्य के साथ बने रहना चाहिए।
Expert Sandeep Jain: इस स्टॉक में आईपीओ के बाद काफी समय बाद अच्छी चाल बनी है और इसके भाव तकरीबन दोगुने हो चुके हैं। ये काफी बड़ी और मजबूत कंपनी है और निवेशकों, पॉलिसीधारकों के साथ-साथ सरकार के लिए भी कई बार मददगार की तरह काम करती है।
विमलेश, मुंबई : मुझे 2 साल के नजरिये से 3-4 रॉकेट वाले शेयर बताइये।
बंधन बैंक ने पिछले हफ्ते 9 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में 2.5 गुना की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा 290.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 732.7 करोड़ रुपये हो गया है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारत के खुदरा महँगाई दर के आँकड़े तीन महीने के निचले स्तर 5.10% पर रहे, इसके बाद निफ्टी में मंगलवार (13 फरवरी) को पिछले दिन के नुकसान से अच्छी वापसी देखने को मिली। सूचकांक 127 अंकों (0.60%) की बढ़त के साथ 21743 के स्तर पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। चीन और हांगकांग के अलावा एशिया के दूसरे बाजार आज खुले। जापान के बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (13 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), विप्रो (Wipro Ltd) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (12 फरवरी) को प्रमुख सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली रही। निफ्टी 166 अंक और सेंसेक्स 523 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (13 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबिक यूपीएल (UPL Ltd) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (13 फरवरी) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 12.50 अंकों का नुकसान नजर आ रहा है और यह 0.06% के अंतर के साथ 21,747.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
दोपहिया वाहनों की दिग्गज निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने 9 फरवरी यानी शुक्रवार को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी के मुनाफे में 51% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
दवा कंपनी अरविंदो फार्मा ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 91% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 491 करोड़ रुपये से बढ़कर 940 करोड़ रुपये हो गया है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (12 फरवरी) को भारतीय बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही, मगर बिकवाली के दबाव और वैश्विक संकेतों के अभाव में ये लाल निशान में आ गये।