शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Imagicaaworld Entertainment Ltd Share News Latest : कंपनी मुनाफे रही, तो स्टॉक में आयेगी तेजी

अंकुर मोदी : इमैजिका वर्ल्ड में लंबी अवधि के निवेश पर आपकी क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar: इस कंपनी की वित्तीय स्थिति कुछ-कुछ ठीक होती हुई लग रही है। कंपनी में पैसा बन रहा है और स्टॉक का भाव सर्वकालिक शिखर के आसपास चल रहा है। स्टॉक अभी तेजी में है और भागते हुए शेयर में निवेश नहीं करना चाहिए, इसलिए मैं अभी इससे दूर रहने की सलाह दूँगा। स्टॉक का मूल्यांकन ठीक है। इसमें अभी 68 रुपये के आसपास निचला स्तर ध्यान रखने वाला है। इसके नीचे खतरा बढ़ जायेगा। अगर कंपनी में मुनाफा होता रहा, तो स्टॉक में और तेजी आयेगी।

(शेयर मंथन, 26 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!